भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

एयर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर लगा 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानें पूरा मामला

एयर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन
एयर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन

भारत में विमानन सुरक्षा को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हाल ही में एक बड़ी और कड़ा कार्रवाई की है। सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के मामले में DGCA ने देश की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एयरलाइन के शीर्ष प्रबंधन की जवाबदेही तय करती है और विमानन क्षेत्र में लापरवाही के प्रति शून्य सहनशीलता का स्पष्ट संदेश देती है।

डीजीसीए ने जांच में पाया कि एअर इंडिया के एयरबस A320 विमान ने अनिवार्य ‘एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट’ (ARC) के बिना ही आठ बार उड़ानें भरीं। यह प्रमाणपत्र विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और सुरक्षा अनुपालन की पुष्टि करता है। इसके बिना उड़ान संचालन यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा जोखिम माना जाता है।

गंभीर चूक और शीर्ष प्रबंधन की जिम्मेदारी

नियामक संस्था DGCA ने इसे केवल तकनीकी त्रुटि मानने के बजाय नियामकीय अनुपालन में एक गंभीर कमी और एयरलाइन की ‘कैजुअल अप्रोच’ करार दिया। नियामक ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस प्रकार के उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने के साथ-साथ, DGCA ने इस चूक के लिए सीधे तौर पर एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को उत्तरदायी ठहराया है, जो बताता है कि सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदारी शीर्ष स्तर पर तय की गई है।

एयर इंडिया का स्पष्टीकरण

इस मामले में DGCA के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि यह मामला एक पुरानी घटना से संबंधित था जिसे एयरलाइन ने स्वेच्छा से रिपोर्ट किया था। प्रवक्ता ने यह भी दोहराया कि एयरलाइन ने पहचानी गई सभी कमियों को अब संतोषजनक ढंग से दूर कर लिया है और इसकी जानकारी प्राधिकरण के साथ साझा की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एयर इंडिया अपने संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशेषज्ञों का मानना है कि DGCA का यह कड़ा कदम एविएशन सेक्टर में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार के समझौते को रोकने के लिए आवश्यक है, जिससे यात्रियों का विश्वास और हवाई यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर