भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

वाराणसी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले – अमेरिका के सत्ताधीश पर भरोसा मत करना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिका और देश के मौजूदा मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सत्ताधीश का रवैया भरोसेमंद नहीं है, क्योंकि वह सुबह कुछ और बोलता है और शाम को कुछ और।

मीडिया द्वारा विपक्ष के उस सवाल पर, जिसमें अमेरिका द्वारा भारत को ब्लैकमेल करने की बात कही गई थी, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अमेरिका का नेतृत्व इस समय विचलित नजर आता है। ऐसे में उस पर भरोसा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को इस समय यह सोचना चाहिए कि देशहित में क्या करना जरूरी है, न कि यह कि क्या-क्या नहीं करना है।

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौ-रक्षा अभियान पर भी उन्होंने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा, गौ-रक्षा, गीता और गोपाल की बात करते हैं, वे उनके सेवक और समर्थक हैं।

वहीं विश्वविद्यालयों से जुड़े विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। उनका मानना है कि देश में किसी भी तरह की खाई या दीवार नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी को एकता के धागे में बंधकर भारत को दिव्य और भव्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

संबंधित खबरें

25 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

Recommended Stories