भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की इस जीत से एशियन गेम्स में देश का गौरव बढ़ा।
भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड
भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया.

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रन बनाए थे. जिसमे अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी. पाकिस्तान के लिए हसन नवाज आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन उनकी 96 रन की पारी पाकिस्तान के काम ना आ सकी.

भारत ने 19 रनों से जीता फाइनल

शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज को आउट किया. हसन ने 96 रनों की अच्छी पारी खेली, अंत तक संघर्ष करते रहे लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए. वह अपने शतक से भी 4 रन दूर रह गए. जिसके बाद भारत ने 19 रनों से फाइनल जीता.

इस जीत के बाद भारतीय खेमे में खुशी का माहौल रहा. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण पल माना जा रहा है. एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीतना भारतीय खेल अभियान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जीत से दूर हो रही थी टीम इंडिया

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में एक समय ऐसा आया जब पाकिस्तान से तरफ के 3 विकेट 39 रन पर गिर गए थे, जिसके बाद हसन नवाज़ और सैम अयूब ने एक साथ 87 रनों की पार्टनरशिप की जिससे भारतीय टीम और फैंस की धड़कने तेज कर दी थी. उस समय पर फाइनल मैच भारतीय टीम के साथ से निकलता नज़र आ रहा था. लेकिन शिवम् दुबे ने 15वें ओवर में कमाल दिखाते हुए सैम अयूब को आउट कर भारतीय टीम को वापसी का मौका दिया. सैम अयूब का विकेट गिरने के साथ ही पाकिस्तान टीम लड़खड़ाना गयी. हालांकि हसन नवाज आखिरी ओवर तक टिके रहे, जिन्होंने 96 रन की पारी खेली.

भारत ने जीता 19वां गोल्ड

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था. अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है. क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं.

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया. इस जीत से देश में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है.

संबंधित खबरें

सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण

Recommended Stories

सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण