भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Maruti, Tata या Nissan? जानिए 10 लाख से कम बजट में आने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV

10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक SUV
10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक SUV

10 लाख रुपये से कम बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने वालों के लिए Nissan Magnite, Renault Kiger, Hyundai Exter और Tata Punch जैसे कई दमदार विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कीमत, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में कौन-सी SUV सबसे बेहतर है, जानिए पूरी तुलना।

भारत में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर शहरों में रोजाना ड्राइव करने वाले लोगों के लिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स काफी आरामदायक विकल्प बन गया है, अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक ऑटोमैटिक SUV खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं, आइए जानते हैं इनमें कौन सबसे सस्ती है…..

Nissan Magnite: सबसे किफायती ऑटोमैटिक SUV

इस समय भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV में Nissan Magnite का नाम सबसे ऊपर आता है, इसका Visia AMT वेरिएंट सबसे किफायती ऑटोमैटिक मॉडल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपये है. इस SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है, फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, TPMS, केबिन एयर प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलैंप, पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी देती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है।

Renault Kiger: दो ऑटोमैटिक विकल्प

Renault Kiger भी बजट ऑटोमैटिक SUV सेगमेंट की लोकप्रिय कार है। इसमें 10 लाख रुपये से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक विकल्प मिलते हैं. पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. Kiger के Evolution AMT वेरिएंट में 6 एयरबैग, कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स, मैनुअल AC और LED टेललैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Exter: फीचर-लोडेड विकल्प

Hyundai Exter के फेसलिफ्ट मॉडल के बाद इसके पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत पहले से कम हो गई है, इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83hp की पावर जनरेट करता है, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प HX3 वेरिएंट से मिलता है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये है।

Tata Punch: CNG-AMT का भी विकल्प

Tata Punch अपने मजबूत डिजाइन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। इसका 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स Pure+ वेरिएंट से उपलब्ध है, Punch की खास बात यह है कि 10 लाख रुपये से कम कीमत में इसका CNG-AMT वेरिएंट भी खरीदा जा सकता है, इसमें 6 एयरबैग, रियर डिफॉगर और कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.66 लाख रुपये है।

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आपका बजट सबसे कम है और आप एक भरोसेमंद ऑटोमैटिक SUV चाहते हैं, तो Nissan Magnite Visia AMT सबसे किफायती विकल्प है, वहीं फीचर्स के लिहाज से Hyundai Exter और मजबूत सेफ्टी के लिए Tata Punch बेहतर विकल्प मानी जाती हैं, अगर आप टर्बो इंजन और स्मूद ऑटोमैटिक ड्राइविंग चाहते हैं, तो Renault Kiger CVT भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर