बिहार में इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी पर विजिलेंस का शिकंजा, पटना और पूर्णिया में छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी के पटना और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।

बिहार के पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बुधवार को पूर्णिया समेत उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई। टीम ने घर, जमीन, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

निगरानी के मुताबिक, सत्येंद्र कुमार चौधरी पर करीब 1 करोड़ 97 लाख 58 हजार 70 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 68 फीसदी अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, सत्येंद्र कुमार चौधरी, उनकी पत्नी उषा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर कुल 7 अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है। इनमें पटना और पूर्णिया में मकान और जमीन के अलावा ग्रेटर नोएडा स्थित एक फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पांच मंजिला लिफ्टयुक्त बंगला और परिवार का तीन मंजिला मकान भी जांच के दायरे में आया। टीम को करीब एक लाख रुपये नकद के साथ लगभग 26 लाख रुपये की चल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

इसके अलावा बैंक खातों, एलआईसी और अन्य निवेशों से जुड़े कागजात की भी जांच की जा रही है। तलाशी में सोने, चांदी और हीरे के आभूषण भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन कराया जा रहा है।

निगरानी टीम ने कार्यालय में मौजूद फाइलों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जब्त दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों के स्रोत और उनकी आय के बीच संबंध की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संपत्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

PM Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘मेरे दोस्त, आपको हार्दिक शुभकामनाएं’

UPI पर टैक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, कांग्रेस सांसद ने किया साफ

फूड पॉइजनिंग के बाद भी पेट नहीं हो रहा ठीक? हो सकता है पोस्ट-इंफेक्शन IBS का खतरा

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति की सगाई टूटी, मंगेतर ने खुद किया रिश्ता खत्म होने का ऐलान

मिर्जापुर की ‘डिंपी’ का रियल लाइफ में दिखा ग्लैमरस अंदाज, वेब सीरीज ‘वेटिंग है’ में मचाया धमाल

Recommended Stories