Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बिहार चुनाव के बाद बीजेपी ने आर.के. सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के अगले ही दिन बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद आर.के. सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आर.के. सिंह कुछ समय से पार्टी के रुख के खिलाफ बयान दे रहे थे, जिसके बाद बीजेपी आलाकमान ने कड़ी कार्रवाई की।

चुनाव से पहले आर.के. सिंह ने कई बार ऐसे बयान दिए, जिनसे पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने एनडीए (NDA) के कई उम्मीदवारों पर सवाल उठाए और बिहार में कथित बिजली घोटाले का आरोप लगाकर नीतीश सरकार को भी निशाने पर लिया। चुनाव के बीच इन आरोपों ने बीजेपी की स्थिति और कठिन बना दी थी।

बड़े नेताओं पर आर.के. सिंह के गंभीर आरोप

आर.के. सिंह ने सिर्फ एनडीए (NDA) ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी के सूरजभान सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना।

आर.के. सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित

उन्होंने आरजेडी (RJD) के कई उम्मीदवारों को अपराध से जुड़े बताया और लोगों से अपील की ऐसे प्रत्याशियों को वोट न दें। उनके इन बयानों से चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल मची और बीजेपी को डर था कि विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा बना सकता है, इसलिए पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करने से खुद को रोका। चुनाव के दौरान बीजेपी ने कोई कदम नहीं उठाया ताकि मामला राजनीतिक विवाद का रूप न ले। लेकिन नतीजे आने के बाद पार्टी ने तुरंत आर.के. सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी का कहना है कि उनके बयानों और आरोपों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंच रहा था और वे लगातार अनुशासन का उल्लंघन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

‘हर आवाज को मौका मिले और हर विचार का सम्मान हो’, संसद के मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

राजौरी में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर: 12 लोगों की मौत, कई लापता; जानिए क्यों इतना संवेदनशील है यह इलाका

संसद के मॉनसून सत्र के बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फुटबॉल का नया ‘किंग’ बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA World Cup 2026; मेसी का बैक-टू-बैक खिताब का सपना टूटा

Recommended Stories