Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

शराब, कबाब, चुम्मा-चुम्‍मा गाने पर लड़कियों संग डांस…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेताओं का जश्न, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET आंदोलन खत्म होते ही CJP नेताओं का 5-स्टार होटल में जश्न मनाते वीडियो वायरल हो गया है। बॉलीवुड गानों पर डांस करने पर जनता भड़क गई है। लोगों का कहना है कि लाठियां आम छात्रों ने खाईं और ये लोग लग्जरी पार्टी कर रहे हैं।
CJP नेताओं का फाइव स्टार होटल में वायरल जश्न वीडियो

नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चला छात्र आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धरना खत्म करने का ऐलान किया, लेकिन इसके तुरंत बाद संगठन के कुछ नेताओं के कथित जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से नया विवाद खड़ा हो गया है।

फाइव स्टार होटल में जश्न

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में CJP के प्रमुख चेहरे सौरभ दास और आशुतोष रांका कथित तौर पर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके हाथ में कैनुला भी नजर आ रहा है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह टाइफाइड से पीड़ित थे।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि जिस आंदोलन को छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में सुधार की लड़ाई बताया गया, उसके समाप्त होते ही इस तरह जश्न मनाना सवाल खड़े करता है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जिन छात्रों ने आंदोलन के दौरान धूप, गर्मी और पुलिस कार्रवाई का सामना किया, उनके बीच ऐसे वीडियो गलत संदेश देते हैं।

पीड़ित परिवारों का भी किया जा रहा जिक्र

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन अभ्यर्थियों और उनके परिवारों का भी जिक्र किया, जो कथित पेपर लीक से प्रभावित हुए। आलोचकों का कहना है कि आंदोलन की समाप्ति के बाद इस तरह के जश्न से पीड़ित परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। हालांकि, CJP की ओर से वायरल वीडियो और उस पर उठ रहे सवालों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक महीने से ज्यादा चला था आंदोलन

नीट-यूजी परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोपों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन एक महीने से अधिक समय तक चला, जिसमें पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। बाद में सरकार द्वारा परीक्षा सुधारों, सख्त कानून, टास्क फोर्स के गठन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया गया। आंदोलन खत्म होने के तुरंत बाद सामने आए इन वायरल वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

संबंधित खबरें

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक! इस बार खरीदना पड़ेगा महंगा, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

शराब, कबाब, चुम्मा-चुम्‍मा गाने पर लड़कियों संग डांस…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेताओं का जश्न, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

UN में भाषण, दो देशों की यात्रा… अगस्त-सितंबर में बेहद व्यस्त रहेगा PM मोदी का शेड्यूल

‘घर जाने से पहले…’ आखिर कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? खुद वीडियो जारी कर किया खुलासा

नीट पेपर लीक: पहले ही दिन टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, CBI का कोई वकील नहीं पहुंचा

Recommended Stories