रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कल यानि 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने सुनामी ला दी है, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने बड़े-बड़े दिग्गजों के पसीने छुड़ा दिए हैं, क्योंकि ये आंकड़ा 100 करोड़ की जादुई संख्या के बेहद करीब पहुंच गया है। हैरानी की बात तो ये है कि फिल्म को लेकर दीवानगी इस कदर है कि मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में 19 मार्च को रात 2 बजे के स्पेशल शो रखे गए हैं। सिनेमाघरों के बाहर अभी से लंबी कतारें दिख रही हैं और रात के ये शो भी लगभग ‘हाउसफुल’ हो चुके हैं, जो अपने आप में एक नया इतिहास है।
स्टारकास्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
आदित्य धर, जिन्होंने ‘उरी’ जैसी शानदार फिल्म बनाई थी, उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसी जासूसी थ्रिलर है जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का लुक और उनका एक्शन अवतार देखकर फैंस उन्हें अब ‘इंडियन जेम्स बॉन्ड’ का खिताब दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाए गए स्टंट्स और चेज़ सीक्वेंस को देखकर लगता है कि बॉलीवुड अब हॉलीवुड की फिल्मों को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी धमाके से कम नहीं है, रणवीर के साथ फिल्म में संजय दत्त एक खूंखार विलेन के रूप में नजर आएंगे। वहीं आर माधवन का एक बेहद ही इंटेलेक्चुअल और सस्पेंस से भरा किरदार पूरी कहानी में जान फूंकने वाला है।
क्या ‘बाहुबली’ को पछाड़कर ‘धुरंधर 2’ बनेगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 60 से 70 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग लेकर सारे पुराने रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला सकती है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका और दुबई जैसे देशों में भी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह के गिरते हुए करियर ग्राफ के लिए यह फिल्म एक संजीवनी बूटी साबित होने वाली है, क्योंकि इसमें उनका अभिनय और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है।सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर चुके हैं। फिल्म के डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक ने पहले ही युवाओं के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है। अब देखना ये होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर बॉलीवुड की अगली ‘बाहुबली’ बन पाएगी?









