दिल्ली में तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से जुड़ा है, जहां एक छात्र ने अपनी तेज रफ्तार कार से चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गाड़ी की स्पीड बेहद ज्यादा थी, जिस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।