Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक! इस बार खरीदना पड़ेगा महंगा, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

Google Pixel 11 सीरीज अगले महीने 12 अगस्त को लॉन्च होगी। नई सीरीज में Tensor G6 प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले, 12-16GB रैम और 256-512GB स्टोरेज के साथ नए फीचर्स मिल सकते हैं। कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा होने की संभावना है।
Google Pixel 11

नई दिल्ली: Google अपनी नई Pixel 11 Series को अगले महीने 12 अगस्त को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में लॉन्च करने जा रही है। न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पेश करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही सीरीज की संभावित कीमत और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Pixel 11 सीरीज के स्मार्टफोन पिछले मॉडल्स के मुकाबले महंगे हो सकते हैं।

लॉन्च होंगे चार नए स्मार्टफोन

Google इस इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold को लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपनी फ्लैगशिप लाइनअप में एक बार फिर प्रीमियम और फोल्डेबल डिवाइस भी शामिल करेगी।

क्यों बढ़ सकती है कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AI फीचर्स की बढ़ती जरूरतों के कारण हाई-कैपेसिटी रैम की लागत में इजाफा हुआ है, जिसका असर Pixel 11 सीरीज की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। इसी वजह से नए Pixel फोन पिछले जनरेशन की तुलना में महंगे लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने किसी भी मॉडल की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Google Pixel 11 के संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280×2856 पिक्सल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को नए 2nm Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12GB या 16GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। वहीं, फोन में 4,707mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

Pixel 11 Pro XL में मिल सकते हैं दमदार स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 11 Pro XL की मोटाई केवल 8.5mm हो सकती है। इसमें 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और नया Google Tensor G6 चिपसेट मिलेगा। कंपनी Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि AI आधारित नए फीचर्स और बेहतर कैमरा क्षमताओं के साथ यह सीरीज Google की अब तक की सबसे एडवांस्ड Pixel लाइनअप साबित होगी।

फिलहाल Google ने Pixel 11 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च इवेंट के दौरान ही इन सभी जानकारियों से पर्दा उठेगा।

संबंधित खबरें

E20 पोस्ट पर भड़के नितिन गडकरी, बोले- ‘मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश’, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT गठित, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई, टीम में CA और फोरेंसिक ऑडिटर भी होंगे शामिल

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक! इस बार खरीदना पड़ेगा महंगा, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

शराब, कबाब, चुम्मा-चुम्‍मा गाने पर लड़कियों संग डांस…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेताओं का जश्न, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

UN में भाषण, दो देशों की यात्रा… अगस्त-सितंबर में बेहद व्यस्त रहेगा PM मोदी का शेड्यूल

Recommended Stories