भारत का बड़ा फैसला, POK में रह रहे लश्कर-जैश के 23 दुश्मन को टेररिस्ट घोषित किया , UAPA के तहत बढ़ा शिकंजा

POK
POK में रह रहे लश्कर-जैश के 23 दुश्मन को टेररिस्ट घोषित किया

आतंकवाद पर भारत ने बड़ा प्रहार करते हुए पाकिस्तान और PoK में सक्रिय 23 आतंकियों को UAPA के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित कर दिया है, जिससे लश्कर, जैश और उनके नेटवर्क पर कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।

भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 35 के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रह रहे 23 लोगों को व्यक्तिगत आतंकवादी (Individual Terrorist) घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये सभी भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों, भर्ती, सीमा पार घुसपैठ, टेरर फंडिंग, हथियारों की तस्करी और आतंकी नेटवर्क को लॉजिस्टिक सहायता देने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इस फैसले के बाद UAPA की चौथी अनुसूची के तहत घोषित व्यक्तिगत आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

जैश, लश्कर, TRF और जमात-उद-दावा से जुड़े हैं आरोपी

गृह मंत्रालय के मुताबिक, घोषित किए गए सभी 23 आतंकी प्रतिबंधित संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और जमात-उद-दावा (JuD) से जुड़े हुए हैं। इनमें 10 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और 13 लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध हैं, जबकि कुछ के संबंध TRF और JuD से भी पाए गए हैं।

11 भारतीय मूल के, बाकी पाकिस्तानी नागरिक

मंत्रालय के अनुसार, सूची में शामिल 23 लोगों में 11 मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं, जबकि बाकी पाकिस्तान के नागरिक हैं। इनमें सात जम्मू-कश्मीर निवासी वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रह रहे हैं, जबकि चार अन्य पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में सक्रिय हैं।

PoK और पाकिस्तान में सक्रिय कई आतंकी

PoK में सक्रिय बताए गए लोगों में मसूद इलियास कश्मीरी, मुफ़्ती मुहम्मद असगर खान, हाफिज़ अब्दुल शकूर, अब्दुल्ला जिहादी, गुलाम फ़रीद, बिलाल अहमद मीर और आबिद कय्यूम लोन शामिल हैं. वहीं पाकिस्तान में रह रहे भारतीय मूल के आरोपियों में हारून रशीद गनई, नज़ीर अहमद गुज्जर, ओवैस फ़रोज़ मीर और मोहम्मद शहीद फैसल के नाम शामिल हैं।

भर्ती, घुसपैठ और टेरर फंडिंग के गंभीर आरोप

गृह मंत्रालय का कहना है कि नामित सभी आतंकी आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण, जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने, आतंकी हमलों की साजिश रचने, ड्रोन और सीमा पार नेटवर्क के जरिए हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने, टेरर फंडिंग और आतंकी शिविरों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

नगरोटा और सुंजवान हमलों से भी जुड़े तार

सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कई आतंकियों का संबंध वर्ष 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले और वर्ष 2022 के सुंजवान आतंकी हमले से भी जोड़ा है. सूची में अब्दुल रऊफ, हाफिज़ खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्ला खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ़ तैबी, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, वसीम नूर जट, अशफाक अहमद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की और मोहम्मद मुसादिक जैसे आतंकी भी शामिल हैं।

मोहम्मद शहीद फैसल पर कई आतंकी संगठनों से जुड़े होने का आरोप

एक अलग अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद शहीद फैसल का संबंध लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-कायदा और ISIS मॉड्यूल तक फैला हुआ है. मंत्रालय के अनुसार, वह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती, पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग की व्यवस्था, आतंक के लिए धन जुटाने, एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन का प्रशिक्षण देने और हथियारों की सप्लाई में शामिल रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई और होगी तेज

सरकार का कहना है कि UAPA के तहत इन लोगों को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित करने का उद्देश्य उनके आतंकी नेटवर्क पर कानूनी शिकंजा कसना, उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना और आतंकवाद के वित्तीय एवं लॉजिस्टिक ढांचे को कमजोर करना है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारत की सुरक्षा के खिलाफ काम करने वाले ऐसे सभी तत्वों पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

‘कश्मीर भारत का हिस्सा’, US एम्बेसडर सर्जियो गोर के बयान के क्या हैं मायने?

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? दिया भारत सरकार ने जवाब

Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर धमाका, 1 की मौत 6 घायल

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, बोले- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, ट्रैवल वॉर्निंग पर भी दिया बड़ा संकेत

Recommended Stories

‘कश्मीर भारत का हिस्सा’, US एम्बेसडर सर्जियो गोर के बयान के क्या हैं मायने?

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? दिया भारत सरकार ने जवाब

Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर धमाका, 1 की मौत 6 घायल

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, बोले- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, ट्रैवल वॉर्निंग पर भी दिया बड़ा संकेत