पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को मार गिराया.
पटना
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को मार गिराया. मारे गए बदमाशों में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी और उसके दो साथी शामिल बताए जा रहे हैं. मुठभेड़ मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास हुई। इस दौरान अपराधियों की गोली लगने से मनेर के थानाध्यक्ष भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई मामलों में फरार चल रहे अपराधी शेरपुर गंगा घाट के आसपास छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. इस गोलीबारी में तीनों अपराधियों की मौत हो गई.

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी मारा गया

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों में वह आरोपी भी शामिल था, जो दानापुर और मनेर के पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में वांछित था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने साथियों के साथ गंगा घाट के आसपास मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था.

बताया जा रहा है कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में मनेर थानाध्यक्ष को गोली लगी. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधी मारे गए. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मौके पर पहुंची FSL टीम, जुटाए जा रहे सबूत

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम पहुंची. टीम मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही गोलीबारी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल पुलिस मुठभेड़ के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल से बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी.

तीनों अपराधियों का रहा है आपराधिक इतिहास

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए तीनों अपराधियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. हाल में मनेर में हुई हत्या की वारदात में भी उनकी संलिप्तता सामने आई थी. इसके अलावा दानापुर, शाहपुर समेत कई अन्य थानों में भी उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है.

पहले भी पटना में हो चुकी है पुलिस मुठभेड़

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले जुलाई में जिले के मसौढ़ी इलाके में पुलिस और अपहरण के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई थी. उस कार्रवाई में भी एक अपराधी की मौत हो गई थी.

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार