उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी और सावन सोमवार के चलते भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव में अफरा-तफरी मच गई और तीन श्रद्धालु दब गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर बने श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के लिए लगी कतार में अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के नजदीक करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कुछ समय बाद दर्शन व्यवस्था को सामान्य कर दिया।

करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़ जैसी स्थिति

जानकारी के मुताबिक, नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े थे। इसी दौरान बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। देखते ही देखते श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे।

इस दौरान कई लोग बैरिकेडिंग से टकराकर गिर गए। घटना में कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

कई श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल श्रद्धालुओं को तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में उज्जैन, ग्वालियर, गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों से आए श्रद्धालु शामिल हैं।

बताया गया है कि हरिश्चंद्र नामक श्रद्धालु के पैरों में बैरिकेडिंग से टकराने के कारण गंभीर चोट आई है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

अफरा-तफरी की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद इसे फिर से सुचारू कर दिया गया।

फिलहाल मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था सामान्य है और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निगरानी कर रहा है।

संबंधित खबरें

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण

Recommended Stories

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, 2027 से पहले कांग्रेस का नया सामाजिक समीकरण