‘युद्ध नशों के विरुद्ध’: 261वें दिन, 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.88 लाख रुपये ड्रग मनी सहित 68 नशा तस्कर गिरफ्तार

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे लिए चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के लगातार 261वें दिन, पंजाब पुलिस ने सोमवार को 313 स्थानों पर छापेमारी की। इन कार्रवाइयों के बाद पूरे राज्य में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 57 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 261 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 36,969 हो गई है।

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 11 किलोग्राम भुक्की, 2168 नशीली गोलियां और 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

पूरे राज्य में आज 313 जगहों पर छापे

75 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 313 छापे मारे हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी पढ़ें फांसी की सजा पर शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया, इस फैसले को बताई पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories