भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Vietnam Boat Accident
Vietnam Boat Accident

फु क्वोक, वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की।

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से जुड़ा एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे के बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही थी स्पीडबोट

फु क्वोक स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब ओशन पियर आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट पर्यटकों को लेकर होन में रूट से एन थोई पोर्ट की ओर जा रही थी। यह इलाका फु क्वोक एयरपोर्ट से करीब 25 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। इसी दौरान तट से कुछ दूरी पर अचानक स्पीडबोट पलट गई और उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

36 लोगों को समुद्र से निकाला गया, 15 की मौत

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद पर्यटक नौकाएं मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान स्पीडबोट में सवार सभी 36 लोगों को समुद्र से निकालकर किनारे तक पहुंचाया गया। इनमें से 21 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों में 13 पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताए गए हैं।

पलटी नाव के अंदर फंसे थे कई लोग

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक नाव के मालिक के मुताबिक, उनकी टीम हादसे की जानकारी मिलने के करीब पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि, बचाव अभियान में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि कई लोग पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे। इसी कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि हादसे के समय इलाके में बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन समुद्र में लहरें तेज थीं।

नौसेना और कोस्ट गार्ड ने संभाला बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही एन थोई बॉर्डर गार्ड ने घटनास्थल पर दो जहाजों के साथ 35 अधिकारियों और सैनिकों को भेजा। इसके अलावा नौसेना, कोस्ट गार्ड और अन्य संबंधित एजेंसियों ने भी संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद नाव में सवार सभी लोगों को समुद्र से बाहर निकाला गया।

भारतीय दूतावास ने घटना पर जताया दुख

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए इसे बेहद दुखद बताया। दूतावास ने कहा कि फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। घटना से जुड़ी सटीक जानकारी जुटाई जा रही है और भारतीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम

प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास से +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 है।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। साथ ही स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित खबरें

महंगी चीनी ने बिगाड़ा रक्षाबंधन का स्वाद: दिल्ली-NCR में मिठाई के दाम बढ़े, 500 वाली मिठाई 700 रुपये पार

Australia U19 के खिलाफ Team India का ऐलान, जाने किन क्रिकेटरों के बेटों की हुई एंट्री, देखें पूरी LIST

कानपुर में गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

BRICS Summit 2026 के लिए तैयार भारत, 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, जानें इस बार क्या है थीम ?

‘जवान’ का रिकॉर्ड ध्वस्त ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, दुनियाभर में ₹140 करोड़ से ज्यादा कमाई

Recommended Stories

महंगी चीनी ने बिगाड़ा रक्षाबंधन का स्वाद: दिल्ली-NCR में मिठाई के दाम बढ़े, 500 वाली मिठाई 700 रुपये पार

Australia U19 के खिलाफ Team India का ऐलान, जाने किन क्रिकेटरों के बेटों की हुई एंट्री, देखें पूरी LIST

कानपुर में गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

BRICS Summit 2026 के लिए तैयार भारत, 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, जानें इस बार क्या है थीम ?

‘जवान’ का रिकॉर्ड ध्वस्त ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, दुनियाभर में ₹140 करोड़ से ज्यादा कमाई