‘मैं पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’, शहजाद पूनावाला ने BJP से फिर मांगा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा स्वीकार करने की अपनी अपील दोहराई है। 'मैं पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं' वाले उनके बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य और अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Shehzad Poonawalla Resigns

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। पूनावाला ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को दोबारा अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है। इससे पहले 30 जुलाई 2026 को भी उन्होंने पार्टी छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन तब बीजेपी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।

पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने एक बार फिर अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेजा है और इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

अपने इस्तीफे में शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी की विचारधारा और उससे जुड़े लोगों को नहीं। उन्होंने लिखा, “मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।”

उन्होंने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सक्रिय प्राथमिक सदस्य के पद से मुक्त होने का अंतिम फैसला लिया है।

PM मोदी समेत वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

पूनावाला ने बीजेपी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और बीएल संतोष का मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और व्यापक संघ परिवार ने उन्हें जो अवसर और मंच दिया, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

‘एक युवा पसमांदा मुस्लिम के लिए ऐसा मंच…’

शहजाद पूनावाला ने अपने पत्र में अपनी राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक युवा पसमांदा मुस्लिम व्यक्ति, जो किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आता, उसके लिए ऐसी राजनीतिक यात्रा किसी अन्य देश या पार्टी में संभव नहीं होती।

उन्होंने बीजेपी को अपने राजनीतिक सफर में मिले अवसरों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी के साथ उनका जुड़ाव उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा।

पहले भी दिया था इस्तीफा

पूनावाला ने इससे पहले 30 जुलाई को बीजेपी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। हालांकि, पार्टी ने उस समय उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा था।

अब पूनावाला ने कहा है कि उन्होंने काफी विचार-विमर्श के बाद अपना फैसला अंतिम कर लिया है और पार्टी नेतृत्व से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

संबंधित खबरें

UAE भारतीय दूतावास ने जारी की कैप्टन स्मित से जुड़ी हेल्थ अपडेट, कहा- उनकी हेल्थ….

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था

Recommended Stories

UAE भारतीय दूतावास ने जारी की कैप्टन स्मित से जुड़ी हेल्थ अपडेट, कहा- उनकी हेल्थ….

सलमान खान ने कैप्टन स्मित माछर को किया सलाम, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी’

पंजाब बीजेपी मिशन: 2027 चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, बीएल संतोष ने संभाली कमान

भारत ने एशियन गेम में जीत गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को पछाड़ा

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वी मंज़िल से कूदकर युवक ने दी जान, BNB में रुका था