Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

Smit Machchhar Viral Video

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर विमान के मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मछार पर अचानक हमला कर दिया. कॉकपिट में हुए इस हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया. खुद लहूलुहान होने के बावजूद उन्होंने विमान का नियंत्रण संभाले रखा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई.

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में कॉकपिट के अंदर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं. कैप्टन स्मित के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हमले के बाद यात्रियों ने भी तत्परता दिखाई और आरोपी को-पायलट को काबू में कर उसके हाथ बांध दिए. इस दौरान घायल पायलट ने गंभीर स्थिति के बावजूद विमान को संभालने और यात्रियों को सुरक्षित रखने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा.

सऊदी अरब में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मित को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दुबई लाया गया. उनकी बहादुरी और संकट की स्थिति में लिए गए फैसले की सराहना की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित के साहस और पेशेवर जिम्मेदारी की तारीफ की है. विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घायल अवस्था में भी कॉकपिट संभालना इस घटना का सबसे अहम पहलू माना जा रहा है.

संबंधित खबरें

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड

Recommended Stories