लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हुई. CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को डिजिटल शिक्षा, तकनीक और रोजगार के अवसरों को लेकर अहम संदेश दिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में युवाओं को बड़ी सौगात दी. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत की. इस दौरान लखनऊ मंडल के चार जनपदों के 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया. उन्होंने कहा, “15 नवंबर की तिथि भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती का दिन है. मात्र 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर भारत की आजादी का शंखनाद करने का काम किया था. आज उनकी पावन जयंती पर स्वामी विवेकानंद के नाम पर यह युवा सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया गया है.”

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पहचान के संकट से मुक्त हो चुका है. स्वामी विवेकानंद भारत के हर युवा के आध्यात्मिक आदर्श हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था.

मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “जो टैबलेट आपके हाथों में आया है, यह आपका फ्यूचर सिक्योर करने की कुंजी है. यूपी आज इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और वोकेशनल एजुकेशन की शिक्षा देने वाले राज्यों में देश के अंदर टॉप-3 में है.”

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कार्यक्रम की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “युवा शक्ति पर विश्वास और उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है.”

मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा टैबलेट का इस्तेमाल अपने ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के अभियान को नई गति देने के लिए करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के खिलाफ भी सख्त तेवर दिखाए. उन्होंने कहा कि माफिया का ‘उपचार’ केवल ‘बुलडोजर’ ही है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा.

सीएम योगी ने कहा, “पाकिस्तान भीगी बिल्ली बन गया, ये ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत थी और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर जवानों ने भारत को ‘विजयश्री’ प्रदान करा दी.”

मुख्यमंत्री ने युवाओं से तकनीकी शिक्षा और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रही है.

संबंधित खबरें

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा

Recommended Stories