7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 साल बाद उसकी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की. गेंदबाजों ने हारी हुई बाजी पलटकर भारत को 3-1 से जीत दिलाई.
न्यूजीलैंड
7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रनों से जीत दर्ज की है. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम महज 209 रनों पर सिमट गई थी. हालांकि, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 187 रनों पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली.

टीम इंडिया ने सात साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का कारनामा किया है. इससे पहले भारत ने 2018-19 में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था. वहीं, न्यूजीलैंड को भी सात साल बाद अपने घर में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम एक समय दो विकेट पर 82 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से मुकाबला जीत लेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरी बाजी पलट दी. अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाते हुए विल यंग, निक केली और क्रिस्टियन क्लार्क को पवेलियन भेजा। वहीं, मोहम्मद सिराज ने फिन एलन और टिम सीफर्ट को आउट किया.

न्यूजीलैंड के लिए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 31, मिचेल सैंटनर और निक केली ने 24-24 रनों का योगदान दिया. हालांकि, लगातार विकेट गिरने के कारण कीवी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 187 रनों पर ऑलआउट हो गई.

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. रोहित शर्मा सात और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 22-22 रनों का योगदान दिया। मुश्किल परिस्थितियों में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला. अक्षर ने 55 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 58 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली.

भारत का स्कोर एक समय नौ विकेट पर 183 रन था। ऐसे में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने आखिरी विकेट के लिए 26 महत्वपूर्ण रन जोड़े. अर्शदीप ने चार गेंदों में 14 और सिराज ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए। दोनों के योगदान से भारत 42.1 ओवर में 209 रनों तक पहुंच सका.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने छोटे लक्ष्य का शानदार बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को 187 रनों पर समेट दिया. अर्शदीप और सिराज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न सिर्फ हारी हुई बाजी अपने नाम की, बल्कि सात साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास भी रच दिया.

संबंधित खबरें

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा

Recommended Stories