यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें? अखिलेश यादव के खुलासे से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि कांग्रेस ने विधानसभा की 403 सीटों में से 181 सीटों की मांग की है. अब दोनों दलों के बीच 17 नवंबर को संभावित बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब तक कांग्रेस की ओर से 125 से 150 सीटों की मांग किए जाने की खबरें थीं. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि कांग्रेस ने विधानसभा की 403 सीटों में से 181 सीटों की मांग की है.

सीट शेयरिंग पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रिश्ते काफी अच्छे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने 100 सीटों की मांग की है, तो उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा सीटें मांगी गई हैं.

इसके बाद 200 सीटों की मांग के सवाल पर अखिलेश ने हंसते हुए कहा कि इससे थोड़ी कम. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने 180 सीटें मांगी हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “180 में एक और जोड़ लीजिए.” अखिलेश के इस जवाब से संकेत मिला कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है.

17 नवंबर को हो सकती है अहम बैठक

अखिलेश यादव के बयान के बाद यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला अभी बाकी है. आगामी 17 नवंबर को सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक होने की संभावना है, जिसमें सीट शेयरिंग के फार्मूले पर चर्चा हो सकती है.

संबंधित खबरें

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा

Recommended Stories