1 जुलाई से लागू हुए कई बड़े बदलाव: कमर्शियल LPG 183.50 सस्ता, आधार, रेलवे और बैंकिंग नियमो में भी बदलाव

1 जुलाई से लागू हुए कई बड़े बदलाव
1 जुलाई से लागू हुए कई बड़े बदलाव

1 जुलाई 2026 से देशभर में कई नए नियम लागू हो गए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हुआ है, जबकि आधार, रेलवे, बैंकिंग और पासपोर्ट से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव किए गए हैं, इन नए नियमों का असर कारोबारियों, यात्रियों और आम लोगों पर पड़ेगा।

नई दिल्ली : 1 जुलाई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए है, जिसका सीधा असर आम लोगो, कारोबारियों और यात्रियों पर पड़ेगा, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों, आधार अपडेट, रेलवे, बैंकिंग और पासपोर्ट सेवाओं से जुड़े कई नए प्रावधान आज से लागू हो गए है, इन बदलाव का सीधा असर आम लोगो की ज़िंदगी पर पड़ेगा।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 183.50 सस्ता

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 की कटौती की है, नई कीमते आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गयी है, काम हुए इन कीमतों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और फ़ूड एंड बेवरेज सेक्टर से जुड़े हुए कारोबारियों को राहत मिलेंगी, गैस की लागत काम लगने से मालिकों को फ़ायदा होगा।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले डोमेस्टिक एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, घऱेलू उपभोक्ताओं कोई फिलहाल कोई फायदा नहीं हुआ है, उन्हें गैस के लिए पहले की तरह ही भुगतान करना पड़ेगा।

आधार अपडेट से जुड़ी नई जानकारी

आधार उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की ख़बर है, अब एक निर्धारित अवधि पर आधार में ई- मेल आईडी अपडेट करने की सुविधा मुफ़्त उपलब्ध रहेगी, इससे लोगो को अपने आधार विवरण को अपडेट करने में काफी मदद होगी और अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

रेलवे के नई नियम लागू

भारतीय रेलवे ने भी यात्रा में कई नियमो में बदलाव किये है, जैसे की बिना टिकट यात्रा, दूसरे की टिकट पर यात्रा और अन्य नियमों का पालन न करने वाले लोगो के साथ अधिक सख्ती बरती जाएगी, नए प्रावधानों के तहत जुर्माने और कार्रवाई के नियम प्रभावी हो गए हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे के नियमों की जानकारी रखना जरूरी होगा।

बैंकिंग और पासपोर्ट नियमों में बदलाव

1 जुलाई से कुछ बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में भी संशोधन लागू किए हैं। इनमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और अन्य सुविधाओं से जुड़े बदलाव शामिल हैं।

इसके अलावा, पासपोर्ट आवेदन शुल्क में भी संशोधन लागू हो गया है। नए आवेदन करने वाले लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

आम लोगों पर क्या होगा असर?

1 जुलाई से लागू हुए इन बदलावों का असर आम नागरिकों, यात्रियों और कारोबारियों सभी पर पड़ेगा। कमर्शियल एलपीजी सस्ता होने से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को राहत मिलेगी, जबकि आधार, रेलवे, बैंकिंग और पासपोर्ट से जुड़े नए नियमों का पालन करना अब पहले से अधिक महत्वपूर्ण होगा।

प्रमुख बदलाव एक नजर में

  • 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हुआ।
  • घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं।
  • आधार में ई-मेल अपडेट की सुविधा निर्धारित अवधि तक मुफ्त।
  • रेलवे ने टिकट नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाई।
  • कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव लागू।
  • पासपोर्ट आवेदन शुल्क में संशोधन प्रभावी।

इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि नई व्यवस्था के अनुसार समय रहते आवश्यक कार्य किए जा सकें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट