भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बॉलीवुड डेब्यू, टीवी की ‘सीता’ शिव्या पठानिया संग फिल्म ‘सिर्फ आपके’ में आएंगे नजर

पवन सिंह
पावर स्टार पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिल्म ‘सिर्फ आपके’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ टीवी अभिनेत्री शिव्या पठानिया भी अपनी पहली हिंदी फिल्म में नजर आएंगी।फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, अब दर्शकों को इसकी रिलीज डेट और पहले ट्रेलर का इंतजार है।

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘सिर्फ आपके’ में उनके साथ टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री शिव्या पठानिया मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

पवन सिंह लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों में गिने जाते हैं। अब वह फिल्म ‘सिर्फ आपके’ के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, शिव्या पठानिया भी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

पोस्ट-प्रोडक्शन में है फिल्म

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। अब मेकर्स फिल्म को रिलीज के लिए तैयार कर रहे हैं, सूत्रों का कहना है कि शिव्या ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि पवन सिंह के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसी फिल्म से वह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं शिव्या

शिव्या पठानिया टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह ‘हमसफर्स’, ‘एक रिश्ता साझेदारी का’, ‘दिल ढूंढता है’, ‘राधाकृष्ण’, ‘बाल शिव – महादेव की अंधेरी गाथा’, ‘शिव शक्ति – तप, त्याग, तांडव’ और ‘लक्ष्मी नारायण – सुख, समर्थ, संतुलन’ जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं।

रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माता इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। दर्शकों को इस फिल्म में पवन सिंह और शिव्या पठानिया की नई जोड़ी देखने को मिलेगी।

‘स्पेक्ट्रा’ को लेकर क्या बोलीं शिव्या?

हाल ही में रियलिटी शो ‘स्पेक्ट्रा’ की होस्टिंग को लेकर शिव्या पठानिया ने कहा था कि यह उनके लिए एक अलग अनुभव रहा। उनके मुताबिक, इस शो में उनका काम प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करने से ज्यादा उनके सफर को करीब से महसूस करना था, शिव्या ने कहा कि यह शो ड्रामा या विवादों पर आधारित नहीं है, बल्कि लोगों की असली भावनाओं और अनुभवों को सामने लाने की कोशिश करता है। यही वजह है कि यह अन्य रियलिटी शोज़ से अलग नजर आता है।

फैंस की बढ़ी उत्सुकता

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के बॉलीवुड डेब्यू और टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिव्या पठानिया की पहली हिंदी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज डेट और इसके पहले ट्रेलर पर टिकी हैं।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट