जम्मू-कश्मीर के डोडा में दो जगहों पर बादल फटा ,अचानक आई बाढ़ से आवाजाही बंद, कई गांवों से कटा कनेक्शन

डोडा
डोडा में दो जगहों पर बादल फटा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के बीच दो जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ और मलबा आने के कारण कई सड़कें बंद हो गईं और कई गांवों का संपर्क कट गया।

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र में बुधवार को भारी बारिश के बीच दो बार बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद अचानक आई बाढ़ और भारी मलबे ने इलाके में व्यापक असर डाला, कई सड़कें मलबे से भर गईं, जिससे अनेक गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

भारी बारिश के बीच दो बार फटा बादल

जानकारी के अनुसार, डोडा जिले के भलेसा स्थित कलालगीसर इलाके में लगातार हो रही तेज बारिश के दौरान दो बार बादल फटा, इसके बाद अचानक पानी का तेज बहाव और भारी मात्रा में मलबा नीचे की ओर आया, जिससे सड़कों पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

कई गांवों का सड़क संपर्क बाधित

अचानक आई बाढ़ और मलबे के कारण भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़कें अवरुद्ध होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है और स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मौसम सुधरने के बाद शुरू होगा बहाली कार्य

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बारिश जारी रहने के कारण राहत एवं बहाली कार्य शुरू करना फिलहाल चुनौतीपूर्ण है। मौसम सामान्य होने के बाद ही सड़कों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम की स्थिति सामान्य होने तक सतर्क रहें।

प्रशासन की नजर हालात पर

अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories