उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी और सावन सोमवार के चलते भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव में अफरा-तफरी मच गई और तीन श्रद्धालु दब गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, पी चिदंबरम को BJP का जवाब- 24 घंटे में सामने आ गया नक्सली दिमाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की प्रतिक्रिया के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने चिदंबरम के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी से नक्सलवाद पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

Ranchi Protest: छात्रों का फूटा गुस्सा, CM सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी के पुतले फूंके, 20 अगस्त को CM आवास घेरने का ऐलान

झारखंड में छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाकर विरोध जताया। छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की है।

17 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

17 अगस्त 2026 को सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा बढ़ने के संकेत हैं। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रह सकता है, जबकि कन्या और वृश्चिक राशि वालों को नई ऊर्जा और अवसर मिलने के संकेत हैं।

इंडोनेशिया में दूसरी बार आया शक्तिशाली भूकंप, 6.8 की तीव्रता से कांपी धरती, पहले झटके में 53 की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद एक और तेज झटका महसूस किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद के भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। पहले भूकंप में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई और 130 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

16 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक भी देखें

16 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव के संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष राशि वालों को मेहनत का परिणाम मिलने के संकेत हैं, जबकि वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है।

राहुल-खरगे की लाल किले से दुरी पर सियासत, सरकार ने दिखाया UPA के टाइम पर कहाँ बैठते थे जेटली-सुषमा

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में नेताओं की बैठने की व्यवस्था को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है। सरकार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए UPA सरकार के समय अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की बैठने की व्यवस्था का उदाहरण दिया है।

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सिख कैदियों की रिहाई की मांग

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए कार्रवाई की। प्रदर्शन में सिख कैदियों की रिहाई की मांग प्रमुख रही।

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में छात्र आंदोलनकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी मांगों को उठाया और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। वहीं, प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच पहले से चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत ने भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसा राष्ट्र बनाना है जो पूरी मानवता के जीवन में सकारात्मक और सार्थक योगदान दे सके।