गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली, ‘गाजी 2’ X अकाउंट से पोस्ट वायरल

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली. ‘गाजी 2’ X अकाउंट से पोस्ट वायरल हुई है.
गाजियाबाद
गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर हुए जोरदार धमाके के मामले में नया मोड़ सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए तहरीक-उल-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान नाम के संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. यह पोस्ट ‘गाजी 2’ नाम के X अकाउंट से साझा की गई है. पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से कर रही है.

शुक्रवार देर रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया था. विस्फोट इतना तेज था कि चौकी की खिड़कियों के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और सामान पहुंचाने आया एक डिलीवरी बॉय मौजूद था. कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संगठन ने पोस्ट जारी कर पुलिस को निशाना बनाने का दावा किया

‘गाजी 2’ नाम के X अकाउंट से किए गए पोस्ट में तहरीक-उल-मुजाहिदीन-ए-हिंदुस्तान ने कथित तौर पर धमाके की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में संगठन ने उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस को निशाना बनाने का दावा किया है.

पोस्ट में संगठन की ओर से घर, मस्जिद, धर्म और संस्कृति की रक्षा के नाम पर लड़ाई जारी रखने की बात कही गई है. साथ ही मौजूदा सरकार को नाजायज बताते हुए आगे भी संघर्ष जारी रखने की धमकी दी गई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की सत्यता और धमाके से इसके वास्तविक संबंध की पुष्टि जांच एजेंसियों द्वारा किया जाना बाकी है.

कांच के टुकड़े लगने से घायल हुआ डिलीवरी बॉय

धमाके के बाद इंदिरापुरम के ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया कि विस्फोट किस वजह से हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और सामान देने आया एक डिलीवरी बॉय मौजूद था. धमाके के दौरान टूटे शीशों के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हुआ है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करण नायर, ACP सूर्यबली मौर्य और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. चौकी के अंदर बिखरे कांच और क्षतिग्रस्त सामान की जांच की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

धमाके के बाद सामने आए वीडियो में दिखी तबाही

घटना के बाद पुलिस चौकी के अंदर के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें फर्श पर बिखरे कांच के टुकड़े और धमाके से क्षतिग्रस्त खिड़कियां दिखाई दे रही हैं. विस्फोट के प्रभाव से चौकी के अंदर रखा सामान भी प्रभावित हुआ है. पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि विस्फोट की प्रकृति और उसके पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.

मई में गाजियाबाद के AC सर्विस सेंटर में भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इसी साल मई में गाजियाबाद में एक AC सर्विस सेंटर में भी भीषण आग लगने की घटना हुई थी. आग के दौरान AC गैस सिलेंडर और कंप्रेसर में कई धमाके हुए थे. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि पूरी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा था. आग की चपेट में आकर दो कारें और करीब 10 मोटरसाइकिलें भी जल गई थीं.

फिलहाल वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के मामले में सोशल मीडिया पर सामने आए जिम्मेदारी के दावे ने जांच को और गंभीर बना दिया है. पुलिस की ओर से धमाके के कारणों और पोस्ट की प्रामाणिकता को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस विस्फोट के पीछे वास्तव में किसी संगठन की भूमिका है या नहीं.

संबंधित खबरें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद आया था चर्चा में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली, ‘गाजी 2’ X अकाउंट से पोस्ट वायरल

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

Recommended Stories

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद आया था चर्चा में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली, ‘गाजी 2’ X अकाउंट से पोस्ट वायरल

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल