‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने भीड़ के साथ अपनी कुछ सेल्फी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा एक संदेश पोस्ट किया
हेमंत बिसवा सरमा
हेमंत बिसवा सरमा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को उन्होंने भीड़ के साथ अपनी कुछ सेल्फी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा एक संदेश पोस्ट किया। सीएम ने लिखा, “एक कचौड़ी, दो समोसा, आप सबका मेरे ऊपर भरोसा।” पोस्ट में वह लोगों के बीच सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और भीड़ के कई लोगों के हाथ में मोबाइल की फ्लैश लाइट दिखाई दे रही है। यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब हिमंत बिस्वा सरमा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी जारी है।

दरअसल, CJP की ओर से असम के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सितंबर में गुवाहाटी में CJP की प्रस्तावित क्षेत्रीय बैठक से पहले पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के बाद रांका और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। रिपोर्टों के मुताबिक, हिरासत से रिहा होने के बाद रांका ने कहा कि “असम के कॉकरोचों ने अभी सिर्फ शुरुआत की है।” वहीं, दीपके ने भी रांका की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी।

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस पर आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल की तारीफ की, लेकिन साथ ही दिसपुर और रामपुर के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की अपील भी की। रांका ने कहा कि जिन स्कूलों का उन्होंने दौरा किया, उनकी हालत खराब थी और असम के हर बच्चे को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलनी चाहिए।

दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर तंज का सिलसिला भी जारी रहा है। सीएम बिस्वा ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ”हिमंत बिस्वा डर गया.” जिसे शेयर करते हुए रांका ने लिखा था, ”पुलिस के दम पर उछलने वाले लोग अक्सर डरपोक ही होते हैं.” सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके भी सीएम हिमंत बिस्वा के पोस्ट पर कमेंट करके तंज कसते रहते हैं. ऐसे में हिमंत बिस्वा सरमा का नया “एक कचौड़ी, दो समोसा…” पोस्ट भी CJP के साथ चल रही इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच आया है।

संबंधित खबरें

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड

Recommended Stories