भारत और वेस्टइंडीज की दूसरी ODI मैच में शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से इतिहास बदल कर रख दिए है, अब तक इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा का ही नाम जुड़ा था, लेकिन 117 गेंदों में 223 रन की कप्तानी पारी खेल गिल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया, रोहित शर्मा के बाद गिल डबल सेंचुरी मारने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बने. साथ ही ईशान किशन को पीछे छोड़ कर ODI में सबसे तेज सेंचुरी मारने वाले बल्लेबाज़ बन गए है. गिल ने लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.गिल ने इस मामले में सौम्य सरकार को पीछे छोड़ा है. वनडे में रन चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में गिल ने अन्य बल्लेबाजों समेत विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा है. ग्लेन मैक्सवेल को भी इसी मामले में पछाड़ा है. इस तरह से शुभमन गिल में 10 रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं.
दोहरा शतक जड़ने के बाद गिल के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
- ODI में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (117 गेंदों में) ईशान के 126 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
- ODI में दो दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे प्लेयर बनने का रिकॉर्ड। (2023 में NZ के खिलाफ 208 और 2026 WI के खिलाफ 223 रन)
- दो लगातार वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड। ( 333 (110 और 223*)
- 2022 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड। (10 बार)
- लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (सोम्य सरकार के 208 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा)
- वनडे क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।
- वनडे क्रिकेट में रन चेज में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।
- वनडे में रन चेज करते हुए भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड। (धोनी के 183 नाबाद का रिकॉर्ड तोड़ा और कोहली को भी पछाड़ा)
- भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।
- भारत के लिए वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड।
400 रन बनाने के बाद भी नहीं जीत पायी वेस्टइंडीज
400 रन बनाने के बाद भी वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की ओर से आमिर जांगू, शाई होप और जॉन कैंपबेल ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक जड़कर पारी को संभाला, जबकि रोहित शर्मा ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों के दम पर भारत ने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को मात दे दी. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.