श्रीलंका को हरा टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, गोल्ड मेडल के लिए इस टीम से होगी जंग

टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम का मुकाबला खिताबी मैच में दूसरी टीम से होगा। जानिए पूरा अपडेट।
टीम इंडिया (2)
श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में गुरुवार (01 अक्टूबर) को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल पहुंच गयी है. जिसमे टीम इंडिया का मुक़ाबला पाकिस्तान से होना है. पाकिस्तान पहले से ही फाइनल में पहुंच चुका था. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 03 अक्टूबर (शनिवार) को गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

अगर बात करें श्रीलंका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल की, तो यहां टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट खो कर 20 ओवर में 169 रन का टारगेट खड़ा किया. जिसको चेज करने उतरी श्रीलंका टीम 9.5 ओवर में 45 रन बना कर आल आउट हो गयी.

बैटिंग में चला ईशान किशन बल्ला

ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 160 का आंकड़ा पार कर सकी. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रन बनाए. बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. अभिषेक शर्मा ने 07 रन, संजू सैमसन ने 07 रन, तिलक वर्मा ने 02 रन, अक्षर पटेल ने 08 रन, शिवम दुबे ने 03 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए. बाकी वाशिंगटन सुदंर 07 रन पर नाबाद रहे.

अगर देखा जाये तो ईशान के बल्ले से अगर 80 रन ना निकलते तो भारत की ये जीत काफी मुश्किल हो जाती, उनकी सूझबूझ और क़ाबिलियत भारत को एक अच्छे स्कोर पर पहुंचाया, जिससे जीत की रह आसान हुई. गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बड़ा टोटल देखकर श्रीलंका टीम पूरी तरह से दबाव में दिखी.

चेज में श्रीलंका का बुरा हाल

चेज के लिए मैदान पर उतरी श्रीलंका टीम की तरफ से बहुत ही खराब बैटिंग देखने को मिली. टीम ने बगैर कोई रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए थे. 02 रन के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिर गया था. इसके बाद 18 रन पर टीम को चौथा और पांचवां झटका लगा. सिर्फ 18 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद टीम ने 31 रन पर छठा और 33 रन पर सातवां विकेट गंवाया. बाकी आठवां, नौवां और दवसां विकेट 45 रन के स्कोर पर ही गिर गया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर के खाते में 1 विकेट आया.

संबंधित खबरें

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड

Recommended Stories

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड