भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मुंबई में भारी बारिश का कहर: चॉल गिरने से 6 की मौत, सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान

मुंबई
मुंबई में भारी बारिश का कहर

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, जहां मुंबई में इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हुई है, जबकि IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, मुंबई समेत कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन और इमारत गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, सबसे दर्दनाक हादसा मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुआ, जहां एक तीन मंजिला चॉल का हिस्सा ढहने से छह लोगों की मौत हो गई, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है, वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मानखुर्द में चॉल गिरने से छह लोगों की मौत

रविवार रात मुंबई के मानखुर्द स्थित मंडाला इलाके में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब इमारत की दो से तीन रिहायशी इकाइयां भरभराकर गिर गईं, स्थानीय लोगों के अनुसार, ढही हुई इमारत का मलबा पास की एक झोपड़ी पर भी जा गिरा, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए, राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

IMD का रेड अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, फ्लैश फ्लड, नदियों का बढ़ता जलस्तर और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और जर्जर इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

BMC की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है, लोगों को समुद्र तटों, जलभराव वाले इलाकों, पुराने भवनों, बिजली के खंभों और बड़े होर्डिंग्स से दूर रहने की सलाह दी गई है, किसी भी आपात स्थिति में नागरिक BMC हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं, शहर में राहत और आपदा प्रबंधन के लिए लगभग 15 हजार अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

मुंबई-पुणे रेल और सड़क यातायात प्रभावित

लगातार बारिश और भूस्खलन का असर मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भी पड़ा है, मध्य रेलवे के अनुसार, करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं, इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और रीशेड्यूल किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है, यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे भी कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण प्रभावित रहे, जिसके चलते यातायात अस्थायी रूप से रोका गया और राहत कार्य शुरू किया गया।

पश्चिम रेलवे की लोकल सेवाओं पर भी असर

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि पालघर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, इसके कारण वसई, नालासोपारा और विरार क्षेत्र में जलभराव हो गया है, चर्चगेट से वसई रोड तक लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों को विरार से पहले ही रोका या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

भारी बारिश और मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सभी विधायकों और नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दीवार गिरने, पेड़ उखड़ने और भूस्खलन जैसी घटनाएं अत्यधिक बारिश का परिणाम हैं तथा पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।

पुणे में भी भूस्खलन, बचाव अभियान जारी

पुणे जिले के पाटन क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में सोमवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिससे एक मकान मलबे में दब गया, आशंका है कि घर के सदस्य मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 30 सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया, जिला प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान जारी है और फिलहाल किसी भी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा विशेष सावधानी

मौसम विभाग और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो जाए, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अगले 24 से 48 घंटे महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वर्ल्ड कप 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम, जाने किसको मिली जगह……?

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सरकार की मजबूत पैरवी से नहीं मिली राहत

छात्रों के प्रदर्शन से एक्शन में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई, यूट्यूबरों पर भी नजर

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का धमाका! सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्में-सीरीज होंगी OTT पर रिलीज

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, जाने कितने वोटों से जीता चुनाव

Recommended Stories

वर्ल्ड कप 2027 के लिए रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम, जाने किसको मिली जगह……?

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, सरकार की मजबूत पैरवी से नहीं मिली राहत

छात्रों के प्रदर्शन से एक्शन में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई, यूट्यूबरों पर भी नजर

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का धमाका! सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्में-सीरीज होंगी OTT पर रिलीज

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, जाने कितने वोटों से जीता चुनाव