मोहित उल्वा: ऑफ स्पिनर से बने तेज गेंदबाज, लेकिन बल्ले से रच दिया इतिहास, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में बल्ले से कमाल कर भारत को जीत दिलाई. ऑफ स्पिनर से तेज गेंदबाज बनने तक का उनका सफर भी बेहद खास रहा...
मोहित उल्वा
मोहित उल्वा

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे मोहित उल्वा. महज 18 साल के इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत ऑफ स्पिनर के तौर पर की थी. बाद में कोच की सलाह पर तेज गेंदबाजी शुरू की और इसी हुनर के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे.

जब हार के मुहाने पर खड़ा था भारत

पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। लक्ष्य ने 80 और आर्यवीर ने 58 रन बनाए. हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई. एक समय भारत का स्कोर 252 रन पर आठ विकेट था. जीत के लिए 51 गेंदों में 86 रन चाहिए थे और सिर्फ दो विकेट बाकी थे. ऐसे मुश्किल समय में मोहित उल्वा ने मनाल चौहान के साथ मोर्चा संभाला. दोनों ने नौवें विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मनाल ने 32 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, 309 के स्कोर पर उनके आउट होते ही भारत की मुश्किलें फिर बढ़ गईं.

आखिरी गेंद पर चौका लगाकर बनाया चैंपियन

भारत को जीत के लिए अब 29 रन चाहिए थे और सिर्फ एक विकेट बचा था. मोहित ने सी. वेंकट के साथ आखिरी विकेट के लिए 30 रनों की नाबाद साझेदारी की. वेंकट ने आठ गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया. आखिरी ओवर में भारत को आठ रन चाहिए थे. मुकाबला अंतिम गेंद तक पहुंचा, जहां जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी. मोहित ने शानदार चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी. मोहित ने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

गेंदबाज ने बल्ले से लिखी जीत की कहानी

इससे पहले पाकिस्तान ने उस्मान खान के 107, अब्दुल कादिर के 80 और कप्तान फरहान यूसुफ के 63 रनों की बदौलत 337 रन बनाए थे. लेकिन मोहित की तूफानी बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

252/8 से 339/9 तक का भारत का सफर क्रिकेट के यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया. एक खिलाड़ी, जिसने ऑफ स्पिनर के रूप में शुरुआत की और तेज गेंदबाज बनकर भारतीय टीम तक पहुंचा, उसने अपनी बल्लेबाजी से देश को चैंपियन बना दिया.

संबंधित खबरें

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा

Recommended Stories

देशभर में छठ महापर्व की धूम, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओ ने दी शुभकामनाएं, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राजस्थान रेलवे ब्लास्ट केस में ‘रिवर्स हनीट्रैप’ का खुलासा, जांच के घेरे में महकदीप कौर

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

लखनऊ में 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत, CM योगी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत का कमाल, गेंदबाजों ने पलटी हारी हुई बाजी, 3-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा