Suzuki की छोटी इलेक्ट्रिक कार ‘Sky Vision’ की तैयारी तेज, यूरोप में टेस्टिंग शुरू

जापानी ऑटो निर्माता Suzuki अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Sky Vision पर काम कर रही है। यूरोप में टेस्टिंग जारी है और इसमें WagonR जैसी डिजाइन, ADAS और कनेक्टेड फीचर्स मिलने की संभावना है। यह कार 2027 में वैश्विक बाजारों में लॉन्च हो सकती है।
Suzuki Sky Vision

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली: जापानी वाहन निर्माता Suzuki छोटी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जिसे Sky Vision नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस प्रोजेक्ट या नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यूरोप में शुरू हुई टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, Suzuki ने इस नई इलेक्ट्रिक कार की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसका प्रोटोटाइप यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस मॉडल को लॉन्च करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

वैगनआर जैसी हो सकती है डिजाइन

स्पाई तस्वीरों के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक कार का डिजाइन बॉक्सी रखा गया है, जो काफी हद तक WagonR की याद दिलाता है। हालांकि टेस्टिंग के दौरान पूरी गाड़ी को कैमोफ्लाज से ढंका गया था, इसलिए डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी।

मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक कार में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), रियर स्पॉयलर, रियर वाइपर, डिफॉगर और रूफ एंटीना जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें आधुनिक कनेक्टेड और सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

कब होगी लॉन्च?

फिलहाल Suzuki इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग यूरोप में कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 2027 तक सबसे पहले यूरोप और जापान के बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसके बाद अन्य वैश्विक बाजारों में भी इसे पेश किए जाने की संभावना है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संबंधित खबरें

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत

शाहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, UAPA के तहत केंद्र का बड़ा एक्शन

विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?

Recommended Stories

फिर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, जानिए कब से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन

UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती

कभी आसमान का बेताज बादशाह था मिग-21, जानिए इस लड़ाकू विमान का इतिहास और इसकी ताकत

शाहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, UAPA के तहत केंद्र का बड़ा एक्शन

विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?