राहुल गांधी के कार्यक्रम में आने के लिए Gen Z Influencer को 25 हजार का ऑफर। जाने पूरी सच्चाई……।

राहुल गांधी के पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी ने एक वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया है कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कार्यक्रम में आने और वीडियो बनाने के लिए ₹25 हजार देने की पेशकश की गई।

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीतापुर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रशासनिक कार्रवाई ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। नजूल भूमि विवाद को लेकर नोटिस प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने कार्यालय पर कब्जा लिया। कांग्रेस ने इस मामले को राजनीतिक कार्रवाई बताया, जबकि प्रशासन ने इसे नियमों के तहत की गई कार्रवाई बताया है।

वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं दो….।

वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और BJP के बीच जारी विवाद के बीच बीके हरिप्रसाद के कथित बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। यह विवाद गोवा में कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के कथित तौर पर केवल पहले हिस्से के गायन को लेकर भी गरमाया है।

संसद में राहुल गांधी के बयान से मचा बवाल, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाली टिप्पणी पर घिरे विपक्ष के नेता राहुल

लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण राजनीतिक और संसदीय दोनों स्तरों पर बड़े विवाद की वजह बन गया। छात्रों के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने लोगों को तीन श्रेणियों—”छात्र”, “इडियट” और “अंधभक्त”—में बांटा। इसके साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें यह बात भी उठी कि छात्रों पर हुई कथित फायरिंग के पीछे गृह मंत्री की भूमिका थी। इन टिप्पणियों के बाद सदन में सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार विरोध किया और राहुल गांधी से माफी की मांग उठने लगी।