2027 से पहले यूपी में पोस्टर वॉर, अखिलेश के ’27 में कृष्ण आएंगे’ पर BJP का पलटवार, BSP ने लाल टोपी को घेरा
लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे ’27 में कृष्ण आएंगे’ पोस्टर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। बीजेपी ने ‘जो राम को लाए थे, 27 में श्रीकृष्ण को लाएंगे’ पोस्टर के जरिए जवाब दिया, तो बसपा ने ‘दोगलों से सावधान’ लिखकर सपा की लाल टोपी को निशाने पर लिया।
