दिल्ली पुलिस की Crime Branch ने नकली मोबाइल प्रोडक्ट बनाने वाले बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने OPPO, OnePlus और Realme के नाम से बिक रहे फर्जी सामान की बड़ी खेप बरामद की है।
Karol Bagh के Regharpura इलाके में मौजूद दो गोदाम सील किए गए हैं, जहां नकली प्रोडक्ट की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जा रही थी। वहीं Moti Nagar में एक फैक्ट्री भी पकड़ी गई, जहां इन कंपनियों के जैसे दिखने वाले पैकिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे।
जांच में पता चला कि गोदामों में मशीनों की मदद से नकली सामान को बिल्कुल असली ब्रांड जैसा पैक किया जाता था, ताकि लोगों को धोखा देकर बाजार में बेचा जा सके। पुलिस ने इस कारोबार में इस्तेमाल हो रही 8 मशीनें भी जब्त की हैं।
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली सामान कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।


