Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

AI से Replace कर कर्मचारियों को निकालना गैरकानूनी, China Court का फैसला

AI की वजह से नौकरी जाने का डर अब सिर्फ चर्चा नहीं रहा, बल्कि इस पर चीन की अदालत ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई भी कंपनी सिर्फ AI आने की वजह से कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाल सकती।

यह मामला China के Hangzhou शहर की एक कंपनी का है। यहां एक कर्मचारी का काम धीरे-धीरे AI Tools और बड़े Language Models की वजह से कम हो गया। कंपनी ने इंसान की जगह मशीन से काम लेने का फैसला किया और कर्मचारी को दूसरी पोस्ट ऑफर की, लेकिन उस नौकरी में सैलरी कम थी और काम की शर्तें भी बदल दी गई थीं।

कर्मचारी ने नई शर्तें मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने कंपनी के फैसले को गलत बताया। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ इसलिए किसी को नहीं निकाला जा सकता क्योंकि वही काम अब AI कर सकता है।

अदालत ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी अपनाना कंपनियों का अधिकार है, लेकिन कर्मचारियों के अधिकार खत्म नहीं होते। अगर किसी का रोल बदला जाता है, तो सही सैलरी और ठीक शर्तें देना जरूरी होगा। सिर्फ यह कहना कि AI सस्ता है, नौकरी खत्म करने की वजह नहीं बन सकती।

कोर्ट ने कर्मचारियों को भी सलाह दी कि बदलती टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है। AI को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि लोगों को बिना सही कारण नौकरी से निकाल दिया जाए।

अब इस फैसले की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, क्योंकि Microsoft, Google और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां भी तेजी से AI पर काम कर रही हैं और कई जगह कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है। ऐसे में China Court का यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

कल यानि 05/11/2026 को CBSE जल्द ही Class 12 Board Result 2026 जारी कर सकता

Gold की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह US और

AI की वजह से नौकरी जाने का डर अब सिर्फ चर्चा नहीं रहा, बल्कि इस

दिल्ली पुलिस की Crime Branch ने नकली मोबाइल प्रोडक्ट बनाने वाले बड़े रैकेट का खुलासा

दिल्ली में खेल प्रेमियों के लिए एक खास मौका आने वाला है। आगामी 7 मई

2026 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन हर जगह एक जैसा नहीं है। कुछ

MI ने IPL 2026 में अपनी टीम में कुछ बदलाव किया है। टीम ने केशव

भारत में खेल संस्कृति को लेकर एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। डबल स्वर्ण

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा

मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के बारे में एक बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से जुड़े I-PAC मामले की सुनवाई हुई। यह