अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह, क्या अनंत सिंह ने कर दी JDU में बगावत?

बिहार MLC चुनाव में JDU विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन किया है। उनके रुख से JDU में मतभेद की चर्चा तेज हो गई है।
अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह
अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह

बिहार की राजनीति में अलग ही दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है. जहाँ मोकामा बाहुबली और JDU विधायक अनंत सिंह ने अपने की पार्टी के खिलाफ जाकर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का के समर्थन में प्रचार करते हुए नज़र आये. जिससे ये बात साबित होती है की उन्होंने JDU प्रत्याशी नीरज सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. आज जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ नामांकन रैली में जाकर उनका पूरा सहयोग किया, जिससे पता चलता है की अनंत सिंह ने नीरज सिंह को हारने के लिए पूरा जोर लगा दिया है,
नामांकन के लिए जाने से पहले अनंत सिंह से बताया- “हमारी चुनावी तैयारियां बेहद मजबूत और तेज हैं। हम सभी जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं। समर्थकों के लिए खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।” जानकरी के मुताबिक़ अनंत सिंह ने समर्थकों के लिए 50 हज़ार रसगुल्ले बनवाये है.

एक ही जीप में दिखे अनंत सिंह और अनुज सिंह

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनंत सिंह और अनुज सिंह एक साथ खुली जीप में सवार हो कर जाते दिखे। इस दौरान समर्थको की भारी भीड़ ने जमकर नारेबाज़ी की. खास बात यह रही कि समर्थकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के समर्थन में भी नारे लगाए। अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह ने रोड शो किया और नामांकन के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।

जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे-अनंत सिंह

JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा, “जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा। 500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे। बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं सब हारेंगे। ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है।”

नीरज कुमार के साथ सुलह की कोशिश नाकाम

सूत्रों के अनुसार, 28 सितंबर को भी अनंत सिंह ने जन सुराज MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे पूरी तरह अनुज सिंह का समर्थन करेंगे और पूरे इलाके में उनके लिए प्रचार करेंगे। बता दे इससे पहले बिहार JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चीज़े सुलह कराने की पूरी कोशिश की थीं, लेकिन बात नहीं बनी।

अनंत सिंह के खुले तौर पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने के बाद यह मामला जेडीयू नेतृत्व तक पहुंच गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

संबंधित खबरें

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड

Recommended Stories

Smit Machchhar Airlifted: सऊदी अरब से UAE शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट, UAE में होगा आगे का इलाज

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाइट में हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का वीडियो वायरल

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’, हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, किया विरोधियों पर तंज

IMDb Popular Movies and Series: ‘रेजिडेंट ईविल’ से ‘द लव हाइपोथेसिस’ तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज

भारत- वेस्टइंडीज दूसरे ODI में शुभमन गिल का दोहरा शतक तोड़े कई रिकॉर्ड